कांग्रेस नेता मनधीर सिंह मान ने दल बल के साथ कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह का दिया समर्थन 

फरीदाबाद, फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के नॉमिनेशन के दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा के नौ विधानसभाओं से कार्यकर्ता और समर्थकों को बुलाया गया था। जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनधीर सिंह मान भी इस जनसभा का हिस्सा बने, उन्होंने मंच पर खड़े होकर वहां मौजूद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों को भ्रम है कि वह 10 लाख वोटो से जीत सकते हैं।
 उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को सत्ता में आना चाहिए, सत्ताधारी सरकार ने जनता के साथ लूट मचा रखी है संविधान को खतरे में ला दिया है लोकतंत्र बचाना है तो कांग्रेस को लाना है ।
मनधीर सिंह मान ने आगे कहा की आने वाले समय में जनता उनके इस भ्रम को मिटाने का काम करेगी। वही कांग्रेस के नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए मान ने कहा जिन्होंने एक अच्छी छवि वाले नेता को लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया। इस मौके पर रैली में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे तो वहीं मनधीर सिंह मान के संबोधन के बाद कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप, मनधीर सिंह मान का धन्यवाद करते हुए भी नजर आए।।

Related Articles

Back to top button