हरियाणा में MBBS स्टूडेंट्स की हड़ताल खत्म: 3 दिन मंथन के बाद फैसला, बॉन्ड पॉलिसी में बदलाव से संतुष्ट; 54 दिन चला प्रदर्शन

हरियाणा में बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरने पर बैठे MBBS छात्रों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। छात्र सरकार द्वारा लागू की गई बॉन्ड पॉलिसी का विरोध कर रहे थे। 1 नवंबर से प्रदेश के चारों मेंडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स ने धरना प्रदर्शन शुरू किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स की सरकार के साथ तीन दौर की वार्ता हुई। जिसमें सरकार बॉन्ड पॉलिसी में बदलाव को राजी हुई। जिसके बाद सरकार द्वारा बॉन्ड पॉलिसी में बदलाव करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जिस पर 3 दिन मंथन के बाद स्टूडेंट्स संतुष्ट हो गए हैं। 24 नवंबर को भूख हड़ताल पर बैठे बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में विद्यार्थियों ने 1 नवंबर से धरना प्रदर्शन शुरू किया था। जो कुल 54 दिन तक चला। वहीं 24 नवंबर से विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। सरकार नहीं मानी तो 23 दिसंबर को 24 नवंबर से विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठ ने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया था। VC ने खत्म करवाई हड़ताल शनिवार को हेल्थ यूनिवर्सिटी रोहतक की वीसी डॉ. अनीता सक्सेना धरनास्थल पर पहुंची। उन्होंने एमबीबीएस छात्रों को जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाई। वहीं स्टूडेंट्स ने कहा कि बॉन्ड पॉलिसी में बदलाव से वे संतुष्ट हैं, इसलिए हड़ताल समाप्त कर रहे हैं। छात्र की बिगड़ी तबियत ‌‌‌‌वहीं रोहतक स्थित PGIMS में आमरण अनशन पर बैठे एक छात्र की शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि अचानक तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद छात्र यशवर्धन को इमरजेंसी में भर्ती करवाना पड़ा। यशवर्धन 8 घंटे से आमरण अनशन पर बैठा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button