भारत जोड़ों यात्रा से राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कर गए नए जोश का संचार: विजय प्रताप सिंह

-बडख़ल विधानसभा में टीम विजय प्रताप ने किया भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत
-भारत जोड़ो यात्रा देश में परिवर्तन लाने का काम करेगी: महेन्द्र प्रताप सिंह
फरीदाबाद।
 भारत जोड़ो यात्रा आज 107वें दिन 3000 किलोमीटर का सफर तय कर बडख़ल विधानसभा में पहुंची। जहां टीम विजय प्रताप सिंह ने ढोल नगाड़ों के साथ हजारों समर्थकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस सरकार में विभिन्न मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश में परिवर्तन लाने का काम करेगी। देश को जाति, धर्म, क्षेत्रवाद के आधार पर जो बांटने का काम किया जा रहा है, उसको जोडऩे का काम करेगी। यात्रा देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश आपसी प्रेम एवं भाईचारे की नई इमारत खड़ी करेगा, जिसमें सभी जातियों एवं धर्म के लोग प्यार-प्रेम से रह सकें। वहीं भारत जोड़़ो यात्रा के जिला संयोजक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अद्भुत इतिहास है इस क्षेत्र का जिसका भारत के स्वतंत्र राष्ट्र बनने में एक बड़ा महत्व है। महात्मा गांधी ने इसी गांव से आज़ादी के समय, पूरे देश से सर्वधर्म समभाव की अपील की थी। यह इच्छा जताई थी कि भविष्य का भारत हर उस नागरिक को अपनाएं जो इस देश की मिट्टी से मोहब्बत करता है। यह प्रान्त हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक है, जिसके आधार पर भारत में सौहार्द की स्थापना हुई। भारत वह देश है जहां, महात्मा गांधी, पं नेहरू, सरदार पटेल और मौलाना आज़ाद जैसे नेताओं ने हर संघर्ष करते हुए, हिंसा और तानाशाही से जूझते हुए भी हमेशा प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने भी नफऱत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोली थी। आज हम वही प्रतिज्ञा, वही सीख ले कर भारत की यात्रा कर रहे हैं, नफऱत की हर दीवार तोड़ कर देश को प्यार से जोडऩे के लिए। उन्होंने कहा कि अपना जिला सदैव राजनीतिक रूप से प्रदेश का अहम जिला रहा है और राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार कर गए। हम सब कांग्रेसजन उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं में जोश देखकर ऐसा लगता है कि सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और हमें उम्मीद है कि यह ऊर्जा 2024 तक यूं ही बरकरार रहेगी। कांग्रेस आपसी भाईचारे व मोहब्बत का पैगाम देती है जबकि बीजेपी-आरएसएस भाई-भाई के बीच नफरत फैलाने का काम करती है। कुल मिलाकर बीजेपी नफरत फैलाकर आम जन के बीच में डर व हिंसा का माहौल बनाती है, जबकि हम अहिंसा का पाठ पढ़ाते है और इस विचारधारा को प्रधानमंत्री मोदी अभी तक समझ नहीं पाए है। उन्होंने कहा कि देश के जिस भी हिस्से में कांग्रेस की सरकारें है वह सभी सरकारें डर व नफरत को मिटाकर आपसी भाईचारे को बढ़ाने व विकास की बात करती है। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जब यह यात्रा शुरू की गई थी तो भाजपा द्वारा प्रचारित किया गया था कि यात्रा दो-तीन दिन चलकर बंद हो जाएगी किन्तु जब केरल में यात्रा को समर्थन मिला तो यह लोग प्रचारित करने लग गए कि केरल में कांग्रेस सरकार है इसलिए यात्रा सफल रही। प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का होगा। इस सरकार ने आठ साल में प्रदेश का बेडागर्क करके रख दिया है। उद्योगधंधे चौपट हो गए है तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में मजदूर, किसान, युवा, महिलाओं, कमेरे वर्ग की बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button