अरविन्द चंदीला ने निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी के साथ मिलकर मनाया अपना जन्मदिवस

फरीदाबाद, 24 दिसम्बर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व खेड़ी मंडल महामंत्री अरविन्द चंदीला ने आज अपना जन्मदिवस निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी व अन्य भाजपा कार्यकताओं के साथ सेक्टर-28 में केक काटकर मनाया। इस मौके पर निर्वतमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी ने अरविन्द चंदीला को केक खिलाया और उनकी लंबी आयु व उज्जवल भविष्य की करते हुए कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह वैभव, ऐश्वर्य,उन्नति, प्रगति,स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और. समृद्धि के साथ आजीवन. आपको जीवन पथ पर गतिमान रखे।
इस अवसर पर अरविन्द चंदीला ने देवेन्द्र चौधरी जी से आर्शीवाद लेने के बाद कहा कि आज का दिन वाकई में मेरे लिए यादगार बन गया है क्योकि देवेन्द्र चौधरी जैसे व्यक्तित्व के धनी मेरे जन्मदिन पर मौजूद है। जिन्होनें हमेशा मुझे आगे बढ़ते रहने और ईमानदारी से काम करते रहने की प्रेरणा दी है। अरविन्द चंदीला ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर आप सभी ने जो अपनत्व,स्नेह और आर्शीवाद दिया है उसके लिए में आप सभी का सह्रदय आभार व धन्यवाद करता हुं।
 उन्होनें कहा कि  इस मान-सम्मान को पाकर आज में बहुत खुश हुं और आशा करता हुं यह प्यार हमेशा मेरे सिर पर बना रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश तोमर, भाई नेत्रपाल चंदीला भतौला वार्ड-38 फरीदाबाद,अंकित चंदीला,कपिल चंदीला,हरपाल सरपंच,प्रवीण चंदीला,धरम राव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button