भारतीय संस्कृति ही विश्व का कल्याण करेगी : पवन जिंदल

धार्मिक सामाजिक सेवा कार्यों से मानवता के विकास की सोच बनाएगी भारत को विश्व गुरु

बल्लभगढ़ : भारतीय संस्कृति ही विश्व का कल्याण का आधार है। वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा हमारी बड़ी सोच का मुख्य कारण है। विश्व कल्याण की कामना करने वाले हैं, न केवल मनुष्य के कल्याण की बल्कि प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करते हैं। इसी धरोहर को लेकर भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प हम सबने लिया है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व जीवन जीने की कला है। मानवता के लिए जीवन अर्पण करने की परंपरा रही है। आज विश्व में हिंदुत्व के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ा है।

सेक्टर 62 में स्थित आशियाना सोसाइटी के निकट श्री माधव गीता मंदिर शिला पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक श्रीमान पवन जिंदल ने बतौर मुख्य वक्ता अपने उद्बोधन में उपरोक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि गुलामी कालखंड में विदेशियों ने समाज को तोड़ने की कोशिश की लेकिन हमारी श्रेष्ठ परंपराओं के वाहक धार्मिक सामाजिक संस्कार केंद्रों ने समाज को जोड़े रखा। पुनः हम विश्व गुरु बनेंगे। भारत ने राजनीतिक संबंध बढ़िया न होने के बावजूद सबसे पहले तुर्की की भूकंप में सहायता की। हिंदुत्व मानवता का पोषक है, वाहक है। यह मंदिर संस्कार केंद्र बनेगा। समाज कल्याण का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।अपनी कमाई का एक प्रतिशत भी हम सभी समाज कल्याण के लिए निकालें तो पर्याप्त है। इस मंदिर के लिए दिल खोलकर सहयोग करें। इस मंदिर में कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, कृषि विकास कार्य जैसी समाजोपयोगी गतिविधियां संचालित होंगी।

मंदिर आधार शिला पूजन कार्यक्रम में पूज्य महामंडलेश्वर भैया जी का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। भैया जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्यों के साथ मानवता के विकास के लिए व भारत को पुनः  विश्व गुरु बनाने के लिए हमारी शिक्षा नीति को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। हमारी शिक्षा हमारी सभ्यता , संस्कृति, परंपराओं एवं श्रेष्ठ जीवन मूल्यों पर आधारित हो। इसलिए शिक्षा का स्तर सुधारना होगा।

श्री माधव राष्ट्र सेवा समिति ने रविवार को श्री माधव गीता मंदिर के आधार शिला पूजन समारोह का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंदिर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व का उत्सव मनाया गया। यह आयोजन  हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में निवर्तमान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ की विशेष उपस्थिति रही।

श्री माधव गीता मंदिर में संचालित वाली गतिविधियां :

श्री माधव राष्ट्र सेवा समिति सभी की सहभागिता से सनातन संस्कृति व सभ्यता का प्रयोग करते हुए बेरोजगार युवाओं को विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य है। श्री माधव गीता मंदिर में संचालित वाली प्रमुख गतिविधियों में औषधालय, पुस्तकालय, कौशल विकास केंद्र ( सिलाई केंद्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण ), संस्कार केंद्र, योग व साधना केंद्र, न्याय चौपाल के अतिरिक्त समाज में सामाजिक सद्भाव बना रहे, इसके लिए संस्कार युक्त सामाजिक कार्यक्रम, गोष्ठी इत्यादि कार्य किए जाएंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रताप जी, विभाग संघचालक डॉ अरविंद सूद, उमेश जी, संजय जी, राजेंद्र जी, राजेंद्र जैन, श्रीराम अग्रवाल, डॉ देव प्रसाद भारद्वाज, डॉ चंद्रशेखर भारद्वाज की गरिमामयी  उपस्थिति सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हुए। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य प्रमुख जनों का भी सानिध्य प्राप्त हुआ और उनकी गरिमामई उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों सहित सभी उपस्थित बंधुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button