खेल मंत्री के इस्तीफे की मांग हुई तेज, अरोड़ा बोले- निष्पक्ष जांच के लिए तुरंत पद छोड़ें संदीप

कुरुक्षेत्र : खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला एथलीट द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों के बाद विपक्षी नेताओं ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि मंत्री पर इस तरह के आरोप लगना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंत्री के अपने पद पर रहते हुए इस मामले में जांच प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। इसलिए महिला एथलीट के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए मंत्री संदीप सिंह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले इनेलो नेता अभय चौटाला और महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू भी संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं।
महिला एथलीट ने प्रेसवार्ता कर लगाए थे गंभीर आरोप

दरअसल बीते दिन ही हरियाणा की एक एथलीट महिला खिलाड़ी ने खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने खेल मंत्री पर टी-शर्ट फाड़ने और गलत तरीके से छूने की कोशिश करने का भी इल्जाम लगाया है। उनका कहना है कि विरोध करने पर मंत्री ने उसका तबादला करने की धमकी दी और अब उसका ट्रांसफर झज्जर में कर दिया गया है, जहां 100 मीटर का भी खेल मैदान नहीं है। महिला ने कहा कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए खेल मंत्री ने महिला कोच के आरोप को गलत बताया है। वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि खेल मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button