‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से देश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार : उदयभान

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बोले, हरियाणा में शुरू होगा यात्रा का दूसरा चरण
फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है और लगातार सरकार की नीति और नियत पर अब उंगलियां उठ रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार अपने खेल मंत्री को बचाने में लगी हुई है वह सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नीति को ढकोसला साबित कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण कल से हरियाणा में शुरू हो रहा है और जिस प्रकार का समर्थन राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है उसके बाद 2024 में देश में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उदयभान बुधवार को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिवस पर बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित नागर, मोहम्मद इसराइल, लखन कुमार सिंगला, पंडित योगेश गौड़, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, रिंकू चंदीला, जगन डागर, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, अनिल नेताजी सहित अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे। इस दौरान विशाल स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उदयभान ने कहा कि जैसे ही हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा संपन्न होगी उसके तुरंत बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी जिसके बाद कांग्रेस पार्टी का हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम शुरू होगा और आम जनता तक इस भ्रष्ट सरकार की कारगुजारी पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल गुडग़ांव आगरा नहर एवं यमुना नदी के माध्यम से यहां पर लोगों तक पहुंचाया जा रहा प्रदूषित जल का मामला उठाया और आश्चर्य व्यक्त किया कि हरियाणा सरकार लगातार फरीदाबाद में पलवल में और साथ लगते क्षेत्र में प्रदूषित पानी की आपूर्ति कर रही है जिससे न केवल फसलें नष्ट हो रही है बल्कि लोगों में भी तरह-तरह की बीमारियां फैल रही है और सरकार को इस बात की कतई चिंता नहीं है। चौधरी करण सिंह दलाल ने कहा कि आज शहरों में आईडी के नाम पर लोगों को लूटने का काम चल रहा है सरकार का कोई विवाह ऐसा नहीं है जहां पर करोड़ों के घोटाले ना हो रहे हो रोजाना सरकार के भ्रष्टाचार बेनकाब हो रहे हैं लेकिन सरकार फिर भी बड़ी बेशर्मी से अपने खेल मंत्री को बचाने में लगी हुई है उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता जाग चुकी है और अब समय कांग्रेस का है प्रदेश और देश की जनता में कांग्रेस के प्रति जोश में लगाव है और निश्चित तौर पर देश व प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेश की बनेगी।

Related Articles

Back to top button