ट्रेन में यात्री को 2 TTE ने पीटा, दोनों सस्पेंड: सीट से घसीटकर नीचे पटका फिर लात-घूंसे बरसाए; समस्तीपुर की घटना

बिहार के जयनगर से लोकमान्य तिलक मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस में 2 TTE ने चलती ट्रेन में यात्री को सीट से पटकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। एक पैसेंजर ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सामने आने के बाद TTE गौतम कुमार पांडेय और नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन में एक यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहा था। चालान काटने को लेकर यात्री और TTE में विवाद बढ़ता गया। पहले दोनों में गाली-गलौज हुई। इसके बाद TTE गौतम कुमार पांडेय और TTE रेश कुमार ने यात्री की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान दूसरे यात्री TTE से छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वो नहीं माने।

ये दोनों TTE समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर स्टेशन पर कार्यरत हैं। इन्हें DRM आलोक अग्रवाल के निर्देश पर सीनियर DCM चंद्रशेखर प्रसाद ने सस्पेंड कर मामले में जांच के आदेश दिए हैं। ये वीडियो 2 जनवरी का है।

 

Related Articles

Back to top button