फरीदाबाद के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम के छूटे पसीने

फरीदाबाद : शहर की राजीव कॉलोनी स्थित एक मकान में तेंदुआ घुसने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम कॉलोनी पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बीती रात एक घर में देखा गया था तेंदुआ जानकारी के अनुसार बीती रात राजीव कॉलोनी के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया था। सुबह से ही तेंदुए को काबू करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया था, जिसके बाद उसे एक दुकान में बंद किया गया। कुछ देर बाद ही तेंदुआ रेस्क्यू टीम के चंगुल से छूटकर भाग गया। यहां से भागने के बाद तेंदुआ पास के ही एक मकान में छिप गया। अभी भी रेस्क्यू टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए मशक्कत कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button