शहर में दूसरी बार हुआ व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट 

दिव्यांग खिलाड़ियों ने क्रिकेट में दिखाया जौहर 

फरीदाबाद, 14 मार्च | एनसीआर इंफोटेनमेंट एसोसिएशन ने विजय यादव अकादमी भूपनी में दूसरी बार किया तीन दिवसीय फरीदाबाद व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन। यह आयोजन दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के साथ मिलकर एनसीआर इंफोटेनमेंट ने आयोजित किया। वर्ष 2023 में पहली बार फरीदाबाद में दिव्यांग क्रिकेट की शुरुवात हुई।
टूर्नामेंट के पहले दिन मुख्यातिथि के तौर पर महिला आयोग हरियाणा की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, एसीपी बल्लभगढ़ विनोद कुमार, रेड क्रॉस हरियाणा की वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता रहीं। वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट मीनू गुप्ता मौजूद और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय यादव, मॉर्निंग हेल्थ क्लब से जनरल सेक्रेटरी अजय नरवत, रिटायर्ड विंग कमांडर हरिचंद मान, रेड क्रॉस हरियाणा के सचिव बिजेंद्र सोरोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज मान, हरियाणा रोडवेज के पूर्व महाप्रबंधक चांद सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश बूरा, वेद प्रकाश यादव मौजूद रहे।
रेनू भाटिया ने कहा कि, एनसीआर इंफोटेनमेंट एसोसिएशन से जल्दी महिला टूर्नामेंट करने का प्रस्ताव रखा, जोकि फरीदाबाद और पंचकूला हो सकता है। इस आयोजन के लिए महिला आयोग पूरी तरह से संस्था को सहयोग रहेगा।
आयोजक एकता रमन ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस बार व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट 14 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। टूर्नामेंट में चार राज्यों की टीम दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश मैदान में उतर रही हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन दिल्ली और हरियाणा, जम्मू कश्मीर और आंध्रप्रदेश के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें दिल्ली ने हरियाणा को 8 विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में जम्मू कश्मीर ने आंध्रप्रदेश को 6 विकेट से हराया।
दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने में मेडिकल पार्टनर एकॉर्ड हॉस्पिटल रहा, वहीं अनंगपुरिया इंस्टीट्यूट, मॉर्निंग हेल्थ क्लब, लायनेस क्लब फरीदाबाद, इनर व्हील क्लब, इंडियन रेड क्रॉस हरियाणा, रेडियो मानव रचना, रोबिन हुड आर्मी, प्राइड हेल्थ केयर, हार्टबीट और मिशन जागृति संस्था का अतुलनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button