डिप्टी CM के आवास के बाहर पुलिस से उलझे किसान, बैरिकेड्स तोड़ने के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की

सिरसा : साल 2020 में खराब हुई नरमा की फसल की एवज में मुआवजा की मांग कर रहे किसानों का पक्का मोर्चा सिरसा सचिवालय में तीसर दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसान लघु सचिवालय से पैदल मार्च करते हुए सिरसा के भूममन शाह चौक पर पहुंचे और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास के बाहर पुतला फूंकने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए डिप्टी सीएम के आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिगेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया था।

इस दौरान किसानो ने बैरिगेट्स तोड़ने की कोशिश भी की और वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के साथ किसानों की काफी धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद किसान बैरिगेट्स की दूसरी ओर ही पुतला फूंकने पर राजी हो गए। किसानों ने इस दौरान साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका पक्का मोर्चा इसी प्रकार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 4 और 5 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के कई बड़े नेता सिरसा पहुंचेगे और एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय किसान एकता के प्रदेश अध्यक्ष लखविंदर सिंह ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि 2020 में खराब हुई फसलों का मुआवजा किसानों को तुरंत मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन साल बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। तीन दिनों से सचिवालय में पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों से बात करने के लिए प्रशासन या सरकार का कोई भी अधिकारी नहीं आया है। इसलिए आज मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का संयुक्त रूप से पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने बताया कि 4 और 5 फरवरी को देश भर से संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक के पदाधिकारी सिरसा पहुंचेगे और एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक यह पक्का मोर्चा इसी तरह जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button