चिरंजीवी है भगवान परशुराम : पं सुरेन्द्र शर्मा बबली

फरीदाबाद। राजीव नगर ओल्ड फरीदाबाद बाबा मोहनराम मन्दिर मे भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित हो रही स्थापना से पूर्व प्राण प्रतिष्ठा पूजन में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचकर हवन पूजन संकल्प कर भगवान परशुराम का माल्यार्पण कर फूलवास कराया। पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने कहा कि भगवान परशुराम जी अमर अजर अवतार है वो शास्त्र शस्त्र दोनो के ज्ञाता है, भगवान विष्णु ने भी कहा है। मंै मानव में ब्राह्मण व बल में परशुराम हूं। उन्होने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है आज 54 वीं भगवान परशुराम प्रतिमा स्थापित करने जा रहा हूं। 55 वीं दोस्तपुर जिला पलवल मे होगी। इस अवसर पर महन्त कलुआ भगतजी, पं पुरुषोत्तम शास्त्री, पं भवीचंद शास्त्री, पं करण पाराशर इंजीनियर, पं रामजीलाल सहित भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button