कांग्रेस में नहीं जाएंगे विपुल गोयल, पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल- बोले सोशल मीडिया पर चल रही खबरें बेबुनियाद

फरीदाबाद : फरीदाबाद लोकसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को टिकट न मिलने के बाद सोशल मीडिया पर चल रही विपुल गोयल के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर आज पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल ने विराम लगा दिया है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को प्रेस वार्ता करके इसका खंडन करते हुए कहा है कि उनके कांग्रेस में जाने की सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही है वह बेबुनियाद है, जबकि उनकी तरफ से ऐसा कोई भी ऐसा बयान नहीं दिया गया है कि वह कांग्रेस में जा रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वह पार्टी के फैसले के साथ हैं। उनके लिए पार्टी (भाजपा) और शीर्ष नेतृत्व का फैसला बड़ा है। पार्टी ने उन्हें हरियाणा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी हुई है जिससे वह संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि, तीसरी बार पार्टी ने कृष्ण पाल गुर्जर पर विश्वास जताया है और लोकसभा की टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। वह पार्टी के फैसले के साथ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीजेपी को वोट दें। उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है कि न केवल बीजेपी हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी, बल्कि देश में 400 पार सीटें जीतकर फिर से तीसरी बार केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

Related Articles

Back to top button