हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कुमारी सैलजा

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कुमारी सैलजा
एडवोकेट स्वर्ण सिंह आर्य ने कांग्रेस लीगल सेल का जिलाध्यक्ष बनने पर जताया कुमारी सैलजा का आभार

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह आर्य को कांग्रेस लीगल सेल फरीदाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल द्वारा की गई है। एडवोकेट स्वर्ण सिंह आर्य अपनी नियुक्ति पर बल्लभगढ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल के साथ छत्तीसगढ़ की प्रभारी एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा का आभार जताने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे, इस दौरान मनोज अग्रवाल व स्वर्ण सिंह ने फूलों का बुक्का देखकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कुमारी सैलजा ने उपस्थितजनो को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सफल भारत जोडो यात्रा की सफलता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम किया है, राहुल गांधी का संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए “हाथ से हाथ जोडो” अभियान को सफलत बनाने में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए वहीं निगम चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर संगठन को मजबूत करें और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कुमारी शैलजा का विश्वास दिलाया कि कांग्रेस का कार्यकर्ता “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान एवं निगम चुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है और बूथ स्तर पर मजबूती से काम कर रहा है। उन्होने कहा कि कुमारी सैलजा ने हमेशा से ही जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को मान और सम्मान देने का काम किया है और उनके नेतृत्व में आज समूचे हरियाणा के कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता से भाजपा-जजपा की इस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। इस दौरान अपनी इस नियुक्ति पर स्वर्ण सिंह आर्य ने सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव कुमारी सैलजा, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद विवेक तनखा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदय भान, विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल का तहेदिल से आभार जताते हुए कहा कि पार्टी आलाकमान ने मुझ जैसे एक साधारण से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर हर कार्यकर्ता का सम्मान देने का काम किया है उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लीगल सेल की टीम जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी, जिसके माध्यम से जिले का कोई भी व्यक्ति किसी भी वक्त अधिवक्ताओं से कानूनी राय व मदद लेने में सक्षम हो जाएगा। समाज के आखिरी व्यक्ति पर कानूनी मदद पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button