कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने गांव फतेहपुर बिल्लौच में किया जनसंवाद

जन संवाद कार्यक्रमों ना पहुंचने वाले अधिकारियों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस

फरीदाबाद, 17 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश अनुसार परिवहन खनन एवं भू-विज्ञान चुनाव तथा उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा व पृथला के विधायक नयनपाल रावत ने कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का भी स्वागत किया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ सभी नेता गण जिला के गांव फतेहपुर बिल्लौच में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जहां गांव में लोगों की समस्याएं सुनकर कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द होने वाले कार्यों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया  जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने  जन-संवाद कार्यक्रम में फरीदाबाद के पंचायती राज विभाग कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है। फतेहपुर बिल्लौच के जन संवाद कार्यक्रम में पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नहीं पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा राज्य सरकार द्वारा गत नौ सालों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी धन्यवाद जताया उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की शान बढ़ाई है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। इसके बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नयनपाल रावत सहित गणमान्य लोग पृथला विधानसभा के जिला फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में न पहुंचने वाले अधिकारियों को पर कड़ी कार्यवाही होगी। वहां पर भी जन संवाद कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता और पलवल के जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी नहीं पहुंचे। जन संवाद कार्यक्रम में एसडीएम त्रिलोक चंद, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ, पीडब्लूडी कार्यकारी अभियंता प्रदीप संधू, सरपंच सरोज सैनी सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button