छुप्पी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारना सांसद खेल महोत्सव का मुख्य ध्येय : श्री कृष्णपाल गुर्जर

कहा, फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव में देश में खिलाडिय़ों की सबसे बड़ी भागीदारी

फरीदाबाद भारत सरकार के केंद्रीय उर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों, ढाणियो, छोटे कस्बों और अन्य कालोनियों में   छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारना खेल महाकुंभ का मुख्य ध्येय है। श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव में देश के खिलाडिय़ों की सबसे बड़ी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर शुक्रवार को स्थानीय सेक्टर-12 के खेल परिसर में तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ के आगाज पर उपस्थित खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि दृढ़ निश्चय सफलता का मूल मंत्र है।
खिलाडिय़ों अपने निर्धारित दृढ निश्चय के अनुसार ही लक्ष्य पूरा करके देश, प्रदेश, जिला व परिवार का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने उपस्थित खिलाडिय़ों से आह्वान करते हुए कहा कि वे खेलों के प्रति हौंसला और नियमित अभ्यास करेंगे तो निश्चित तौर पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में परचम लहराएंगे।
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद खेल महोत्सव-2024 के शुभारंभ की घोषणा करते हुए फरीदाबाद की धरती पर सांसद होने के नाते खिलाडिय़ों का फरीदाबाद वासियों की तरफ से तहे दिल से स्वागत किया। शुभारंभ समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला परिषद के प्रेसीडेंट विजय सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने शिरकत की। सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ  कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खिलाडिय़ों की खान है। देश में जितने भी ओलंपिक, एशियन, वल्र्ड कप के खेल हुए हैं उनमें हरियाणा के खिलाडिय़ों ने विश्व में अलग पहचान बनाई है।
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि खेलों में भारत देश के वन थर्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। इसका श्रेय हरियाणा सरकार की बेहतरीन खेल नीति को जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई हरियाणा खेल नीति की बदौलत से ही विभिन्न खेलों में हरियाणा के खिलाङी, गोल्ड, ब्रांच और सिल्वर मेडल लेकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने सांसद खेल महोत्सव में भागीदारी करने वाले खिलाडिय़ों, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन व खेल विभाग के अधिकारियो सहित कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। खेलने की आदत होने पर हर युवा नशा और नशे की प्रवृत्ति से कोसों दूर रहते हैं। फरीदाबाद औद्योगिक नगरी में खेलों को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है।
डीसी विक्रम सिंह ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से खिलाडिय़ों के मान-सम्मान, खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की जिम्मेवारी अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला फरीदाबाद प्रत्येक वर्ष सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन करवाता रहा है। इस बार 6 हजार 740 खिलाङी अलग-अलग 15 खेलों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि खेल में आगे बढ़ाने की भावना हमेशा बनी रहती है। खिलाडिय़ों को खेल में हार होने पर निराश न होकर उससे सीख लेनी चाहिए। एसडीएम अमित  गुलिया ने मुख्य अतिथियों का सांसद खेल महोत्सव-2024 में पहुंचने पर स्वागत अभिवादन किया।
इस मौके पर श्री शिरड़ी सांई बाबा स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा और विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने ध्वजारोहण कर खिलाडिय़ों के मार्च पास्ट की सलामी भी ली।
तीन दिवसीय खेल महोत्सव में यह होंगी प्रतियोगिताएं
उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 11 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। खेल महाकुंभ में फरीदाबाद जिला को एथलेटिक्स, फेंसिंग, रेस्लिंग, खो-खो, बैडमिंटन, तलवार बाजी, बास्केट बाल, हॉकी, कब्बड्डी सर्कल व नेशनल, टेबल टेनिस, वालीवाल सैमेस्गि व शूटिंग सहित 15 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। खेल व अन्य सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतियोगिता की तैयारियों में कोई कमी न रखें। इसके साथ ही सभी खिलाडिय़ों के खाने व यातायात की सुविधा को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। जिला खाद्य एवं औषधी प्रशासक को खान-पान की गुणवत्ता चैक करने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं। प्रत्येक खिलाडी की बुनियादी सुविधाओं का ध्यान भी रखा जाएगा। सिविल सर्जन को पर्याप्त एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें दवाएं व चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
इन महानुभावों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर बङखल की विधायक सीमा त्रिखा, विधायक फरीदाबाद नरेंद्र गुप्ता, जिला परिषद के अध्यक्ष विजय सिंह लोहिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, डीसी विक्रम सिंह, एडीसी आनंद शर्मा, जिला वन अधिकारी राजकुमार, डीएलएफ, आईएमटी एसोसिएशन के पदाधिकारी गण, जिला परिषद के वाइस प्रेसिडेंट धर्म चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, जिला खेल अधिकारी देवेंद्र गुलिया सहित कई गणमान्य नागरिक व खिलाडी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button