सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन समारोह 10 मार्च प्रातः 9 बजे खेल परिसर सेक्टर -12 में आयोजित होगा

– सांसद खेल महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद और पलवल ज़िलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

– केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सहित तमाम विधायक गण करेंगे शिरकत

फरीदाबाद, 07 मार्च। उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में आज सीटीएम अमित मान ने सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित होने वाले दूसरे सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 10 मार्च शुक्रवार को प्रातः 9 बजे सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से किया जाएगा।

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में  10 मार्च से 12 मार्च तक होने वाले दूसरे सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर शिरकत कर रहे हैं। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, तिगाव के विधायक राजेश नागर, पृथला के विधायक नयन पाल रावत, होडल के विधायक जगदीश नायर, पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन के विधायक प्रवीण डागर शिरकत करेंगे।

इस खेल महोत्सव को इस बार भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और पिछले सालों की अपेक्षा दोगुने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार खेलों की संख्या 13 कर दी गई है और इनमें प्रतियोगिताएं भी बढ़ा दी गई हैं। इस बार छह हजार से ज्यादा खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव में भाग लेंगे। सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स में 10 इवेंट है। इनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, लोंग जंग, ट्रिपल जंप, हाई जंप, रिले रेस (4 गुणा 100 व 4 गुणा 400 मीटर) शामिल हैं। वहीं थ्रो में शॉट पुट व जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिता रहेगी। इसके अलावा फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी नेशनल, कबड्डी सर्कल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, पैरा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बैठक में खेल विभाग के उपनिदेशक गिरिराज सहित अलग अलग खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button