130 करोड़ देशवासियों को आगे बढ़ाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य : सरपंच कृष्ण कुमार

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची गांव कावरा, कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को किया जागरूक

फरीदाबाद, 05 दिसम्बर विकसित भारत संकल्प यात्रा (जनसंवाद) की वैन आज मंगलवार को गांव कावरा पहुंची जहां गांव के सरपंच कृष्ण कुमार और ग्राम वासियों द्वारा इसका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिकारियों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। सरपंच कृष्ण कुमार ने कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी जनसंवाद के माध्यम से जन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटान करने की पहल शुरू की, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश के जनप्रतिनिधि लोगों के बीच पहुंचकर जनसंवाद के माध्यम से लोगों की परेशानियों को दूर करने का कार्य कर रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य 130 करोड़ देशवासियों को आगे बढ़ाना है।

अधिकारियों, सम्मानित सदस्यों व गांव वासियों ने ली शपथ
कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद अधिकारियों के साथ ही सम्मानित सदस्यों तथा गांव वासियों ने शपथ ली और कहा की विकसित भारत को लेकर तन मन धन से सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण का फरीदाबाद एवं महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद का स्टाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

जिसमें पोषण अभियान के तहत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे महिलाओं को जानकारी दी गयी। गर्भवती महिलाओं को उनके रोजाना के खानपान में मोटा अनाज, अंकुरित मूंग दाल, चना और बाजरे से बने लड्डू, बाजरे की टिकिया, बाजरे की खिचड़ी, सलाद में चुकंदर, गाजर, मूली, टमाटर, खीरा, आवला तथा फलों में अमरूद, संतरा, अनार, केला इत्यादि के सेवन के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा नवीनतम कृषि को बढ़ावा देने को लेकर ड्रोन टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुखबीर मलेरना, एसएचओ महेंद्र, नंबरदार ईश्वर, हरिराम, पंचायत समिति के मेंबर कपिल भारद्वाज, मनीषा सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button