दिल्ली में मच्छर भगाने वाली क्वॉइल से 6 की मौत

राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके 6 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। शास्त्री पार्क में एक घर में गुरुवार रात परिवार के 8 लोगों में से 6 की दम घुटने से मौत हो गई। मौत की वजह मच्छर भगाने वाले मॉर्टिन को बताया जा रहा है। कॉइल के कारण गद्दे में आग लग गई थी, जिसके चलते दो लोगों की जलने से और अन्य 4 की दम घुटने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कमरे में धुंआ भर गया
डिप्टी कमिश्नर जॉय तिर्की ने बताया कि परिवार ने रात में सोने से पहले मच्चर अगरबत्ती जलाई। इसके साथ घर के खिड़की और दरवाजे बंद कर लिए। इससे कमरे में धुआं भर गया और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकली। साथ ही अगरबत्ती गद्दे पर गिर गई और आग लग गई। इससे सबका दम घुटने लगा।

मृतकों में डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें आज सुबह 9 बजे के करीब एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि मच्छी मार्केट शास्त्री पार्क के पास एख घर में आग लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सभी 8 सदस्य बेसुध अवस्था में पड़े हैं।

सभी लोगों को पास के जग प्रवेश चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर्स ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 4 वयस्क पुरुष, 1 वयस्क महिला और एक बच्चा शामिल है, जिसकी उम्र डेढ़ साल बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button