महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ले बैंकों से ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान: डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद, 27 अप्रैल। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से लड़कियों व महिलाओं को देश व विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। डीसी विक्रम सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को ओर गति प्रदान करने के उद्देश्य से लड़कियों व महिलाओं को देश व विदेश में तकनीकी, डिप्लोमा, स्नातक, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम की ओर से बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। ताकि मंहगें ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रह सके।

उन्होंने बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा वहन की जाती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं हैं। लेकिन लड़की व महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए। यह योजना महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। डीसी ने आगे बताया कि इसके लिए आवेदन करने के लिए लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर महिला विकास निगम के कार्यालय से फार्म प्राप्त करना होगा। फार्म भरने के बाद उसी कार्यालय में जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button