जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों का विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

फरीदाबाद, 28 अप्रैल।  जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने आज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों से मुलाकात की। हाल के महीनों में विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों ने कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और किकबॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कुलपति प्रो. तोमर ने विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों के उल्लेखनीय प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है। उन्होंने खिलाडिय़ों को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विश्वविद्यालय की खेल अधिकारी डॉ. सुनीता कोक ने बताया कि विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने जनवरी 2023 में आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता है। कबड्डी टीम ने मार्च 2023 में आयोजित जेकेएल विश्वविद्यालय, जयपुर के खेल उत्सव और अप्रैल 2023 में आयोजित बिट्स पिलानी, गोवा के खेल उत्सव में भी स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह फरवरी 2023 में आयोजित थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, पटियाला के खेल उत्सव में दो एथलीट, अभिषेक और विजय ने क्रमश: 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण और एक रजत पदक जीता और वॉलीबॉल टीम ने रजत पदक जीता। मार्च 2023 में जौनपुर (यूपी) में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी दो किकबॉक्सर्स देव प्रकाश और ओम तेवतिया ने क्रमश: एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। साथ ही, उन्होंने खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button