एडवोकेट राजेश खटाना को शक्ति दे गए सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा

फरीदाबाद: राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने एक दिवसीय दौरा करके कांग्रेसियों का हालचाल जाना व सुख दुख में शामिल हुए इसी क्रम में ओल्ड फरीदाबाद में एडवोकेट राजेश खटाना के घर पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजेश खटाना और विकास वर्मा के साथ मिलकर फूल मालाओं से स्वागत किया। रात के दस बजे हजारों की भीड़ को देख गदगद हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा के कुशासन से तंग है और कांग्रेसी प्रदेश में परिवर्तन के लिए तैयार हैं।

राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव न करवाकर लोकतांत्रिक संस्थानों का गला घोंटने का काम कर रही है। जिसे कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा को पता है कि जनता उनके भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और निगम चुनावों में उन्हें धूल चटाने के लिए तैयार बैठी है। इसीलिए नगर निगम के चुनावों को टाल रही है। हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद में करोड़ों रुपयों के घोटाने हुए हैं। जिनकी जांच की जानी चाहिए और इनमें रत सफेदपोशों को भी जेल भेजा जाना चाहिए। यदि भाजपा ऐसा नहीं करती है तो हम कांग्रेस की सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button