ग्रामपंचायत मछगर में स्थित कौशल विकास केंद्र पर संविधान दिवस का आयोजन

फरीदाबाद, 26 नवम्बर। नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद के तत्वावधान में जज्बा फाउंडेशन व स्त्री शक़्क्ति पहल समिति के माध्यम से ग्रामपंचायत मछगर में स्थित कौशल विकास केंद्र पर संविधान दिवस का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा संगठन से जुडे विभिन्न युवा क्लब के युवाओ ने भाग लिया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल विकास केंद्र सह प्रशिक्षक एम. जे. चौधरी ने की। कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित करते स्त्री शक्ति पहला समिति संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिनसिंवल ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जज्बा फाउंडेशन के चेयरमैन हिमांशु भट्ट ने अपने संबोधन में बताया कि 26 नवंबर का दिन भारत में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रीय कानून दिवस भी होता है। हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर का दिन बेहद खास है और गौरवान्वित महसूस करने वाला है।
यही वह दिन है जब वो किताब बनकर तैयार हुई थी जिसने हमें आजादी व समानता के साथ जीने का अधिकार दिया हुआ है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। संविधान बनकर तैयार हुआ और देश को समर्पित किया गया। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है।
जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर, युवाओं को संविधान की उद्देशिका का शपथ भी दिलाया गया। इस अवसर पर एम. जी. चौधरी, गोविंद सैनी, राहुल वर्मा, गौरव ठाकुर, नर्वदा पंचाल, कविता, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button