राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के स्थापना दिवस पर कुसुम सिंह जी बनी आरएमजेएम क्विन व करवा क्विन

फरीदाबाद, 24 मई। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का 5वां स्थापना दिवस संस्था की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम सिंह जी के कार्यालय सेक्टर 3, बल्लभगढ़ में सभी फरीदाबाद कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया। अम्बिका शर्मा ने केक काटकर 5वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम सिंह जी रहीं। कुसुम सिंह जी के द्वारा संस्था के अधिकतर कार्यक्रम आयोजित किये थे जिनमें महिला जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर, शिक्षक दिवस, चित्रकला प्रतियोगिता, पौधरोपण थे। कुसुम सिंह जी साल 2022 में ऑफ़लाइन व ऑनलाइन कार्यक्रमो में अधिक सक्रिय रहीं।  गत करवाचौथ पर्व पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा करवा क्वीन प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें तीन कठिन चरणों मे प्रतियोगिता को पास करना था।

कुसुम सिंह जी प्रतियोगिता के तीनों चरणों को पार करते हुए हरियाणा प्रदेश स्तर पर प्रथम विजेता रहीं। किसी कारण वश विजेता कुसुम सिंह जी को “करवा क्विन” क्राउन पहनाकर सम्मानित करने में देरी हो रही थी। पर अब 22-03-2023 को संस्था के स्थापना दिवस पर विजेता कुसुम सिंह जी को “करवा क्विन” व “आरएमजेएम क्विन” का क्राउन व सैशे पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन की सभी महिला शक्तियों ने गुणवान, ज्ञानवान, मेहनती व कर्मठ कार्यकर्ता कुसुम सिंह जी को सम्मानित होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। कुसुम सिंह जी ने सभी का धन्यवाद किया। इस आयोजन में अम्बिका शर्मा, कुसुम सिंह, तरसेम शर्मा, कुसुम शर्मा, रेखा भटनागर, रेनू बाला, नीलम शर्मा, नीलम चौधरी, मीना भाटी, भावना चौधरी व अग्रवाल कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल शोभा विजय जी व सावित्री सिंह जी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button