ठाकुर शैलेंदर सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य और पानीपत जिला का प्रभारी बनाया गया

फरीदाबाद, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के लाभार्थी योजना के प्रदेश प्रमुख डा. अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के दिशा निर्देशों पर पार्टी ने लाभार्थी प्रकोष्ठ हरियाणा के जिला संयोजकों, प्रदेश सह संयोजक और सदस्यों की संगठनात्मक नियुक्तियों की लिस्ट की  भारतीय जनता पार्टी ने  अधिकारिक चि_ी  जारी की है।  जिसमे फरीदाबाद पृथला विधानसभा के ठाकुर शैलेंदर सिंह नंबरदार को भारतीय जनता पार्टी ने टीम में जगह देते हुए हरियाणा प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। और पानीपत जिला का प्रभारी बनाया गया है इस पद के  मिलने के बाद ठाकुर शैलेंदर सिंह ने हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सीएम मनोहर लाल केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर , जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का धन्यवाद किया है और अपने सम्बोधन में कहा है की एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उस वह पूरी निष्ठां , मेहनत और लगन से पार्टी की किसान हितैषी नीतियों को अन्न दाताओं तक  पहुँचाना विकास के लाभ  लोगो तक आसानी से पहुंचे ऐसा वह करने का प्रयास करेंगे ।

डा. अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि नीरज बंसल को जिला सिरसा, डा. वैभव विदानी को हिसार, अनिल सिहाग को फतेहाबाद, मनवीर सिंह को चरखी दादरी, सुरिंदर सिंह को अंबाला, विनीत वर्मा को पलवल, योगेश अलमादी को सोनीपत जिला का लाभार्थी प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।  इसी तरह से भारत भूषण टांक को जींद, नवीन कुमार डिप्टी मेयर को करनाल, किशोर गहलोत को पानीपत, बीरबल भारद्वाज को नूंह, एडवोकेट संदीप खटाना को गुरुग्राम, जीतेंद्र राणा को पंचकूला, जगन्नाथ मेहता को भिवानी, धीरेंद्र क्योडक को कैथल, सोहनलाल को कुरूक्षेत्र, रूचिका नागपाल को रेवाड़ी, रोचक गर्ग को यमुनानगर, संजय पुनियानी को रोहतक और मांडू राम सैनी को महेंद्रगढ़ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। डा. अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सह संयोजक का दायित्व संजय भारद्वाज को दिया गया है। उनकी टीम में अविनाश भारद्वाज, गिरीश गुलशन तलूजा, कमल निम्बल, जनक पोपली, श्रीमती सुमन शर्मा, गुलशन हंस, राजवीर रोहिल्ला, राजीव श्योराण, रमेश पाल, जंगशेर, संजय छपरिया, चांदवीर सिंह, जयवीर सिंह पुनिया, सुरेंद्र गहलोत, भूप सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, भूषण चुघ, संदीप कुमार को सदस्य और गौरव भारद्वाज को सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button