इंश्योरेंसदेखो को ग्रेट प्लेस टु वर्क का प्रमाणन मिला

ग्रेट प्‍लेस टु वर्क के विश्वसनीयता, सम्मान, गर्व, निष्‍पक्षता और सौहार्दपूर्ण माहौल के स्तंभों के आधार पर यह प्रमाणन दिया गया

भारत के प्रमुख इंश्योरटेक ब्रैंड, इश्योरेंसदेखो को इस साल ग्रेट प्लेस टु वर्क का प्रमाणन मिला है। कंपनी को यह प्रमाणन ग्रेट प्लेस टु वर्क के मशहूर एसेसमेंट एंड रिकग्निशन प्रोग्राम के तहत दिया गया है। यह प्रमाणन कार्यस्थल पर विश्वास, कर्मचारियों की उन्नति, विकास और नए-नए आविष्कारों की संस्कृति विकसित करने के लिए इंश्योरेंसदेखो के अटूट समर्पण को दर्शाता है।

इंश्योरेंसदेखो ने पहली बार इस सर्वे में भाग लिया है। यह उपलब्धि वर्कप्लेस पर काम करने के लिए विकास और सर्वोत्कृष्‍टता का बेहतर माहौल बनाने के प्रति ब्रैंड के समर्पण को उभारती है। इस सतत मूल्यांकन प्रक्रिया में कई मानकों पर विचार किया गया, जिसमें कार्यस्थल की संस्कृति, समग्रता की भावना, निष्‍पक्ष प्रणालियों और विकास की संभावनाओं समेत कई मानक शामिल थे।

इंश्योरेंसदेखो के सीईओ और संस्थापक अंकित अग्रवाल ने कहा, “ग्रेट प्लेस टु वर्क का सबसे प्रतिष्ठित सर्टिफिकेशन मिलना कंपनी के लिए काफी गर्व की बात है, खासकर तब, जब इंश्योरेंसदेखो ने इस सर्वे में पहली बार भाग लिया था। ग्रेट प्लेस टु वर्क का प्रमाणन अपने दफ्तर को काम करने का असाधारण वर्कप्लेस बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि करता है, जहां कर्मचारी लगातार विकसित हों और कंपनी की सामूहिक सफलता में अपना योगदान दें। यह मूल्यों और निष्‍पक्षता और अपनी टीम की सशक्‍त बनाने पर किए जा रहे लगातार फोकस का प्रमाण है।’’

इंश्योरेंसदेखो के सीएचआरओ दिव्य मोहन ने कहा, “इंश्योरेंस देखो में हम अपने सभी कर्मचारियों को अपने बिजनेस के केंद्र में रखते हैं। इसके लिए जीपीडब्ल्यूआई से मिला सर्टिफिकेट अपने रोजाना के काम में हमारे विश्वास की दोबारा से पुष्टि करता है। हमें एक समावेशी संस्कृति को प्रोत्साहित करने पर गर्व है, जिसमें हर व्यक्ति को महत्व दिया जाता है। हर कर्मचारी के विकास के लिए उचित माहौल बनाया जाता है और सभी लोगों के लिए निष्पक्ष और सबका ख्याल रखने का माहौल बनाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है।

ग्रेट प्लेस टु वर्क कार्यस्थल पर बेहतर संस्कृति, कर्मचारियों के बेहतर अनुभव और कंपनी का नेतृत्व कर रहे लोगों के अच्छे व्यवहार का मूल्यांकन करने वाला वैश्विक प्राधिकरण है। यह प्राधिकरण मार्केट में सबसे बेहतर राजस्व हासिल करने, कर्मचारियों को कंपनी में बनाए रखने और नए-नए आविष्कारों को बढ़ावा देता है।

इंश्योरेंसदेखो को यह प्रमाणन काम करने का बेहतर स्थान माने जाने वाले विश्वसनीयता, सम्‍मान, गर्व, निष्पक्षता और सौहार्द जैसे स्तंभों पर संस्थान के गहन मूल्यांकन के बाद प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button