सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने विधान सभा सत्र  के अवसर पर  जिला मुख्यालय  पर कर्मचारी असेंबली आयोजित कर दिया ज्ञापन।

फरीदाबाद, 15 दिसम्बर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के तत्वावधान मे कर्मचारी एसेम्बली रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नवल सिंह नरवत की अध्यक्षता में चार प्रस्ताव पारित किए जिसमें  पहला प्रस्ताव कच्चे कर्मचारियों से सम्बन्धित है जो सरकारी विभाग,बोर्ड, स्कूल, विश्व विद्यालय में 1लाख 62 हजार से भी ज्यादा है को कम वेतन पर अनुबंध, आउटसोर्सिंग, जाबॅकांटक्ट, केजुएल लेबर,अप्रेटिंस,ट्रेनी,होमबेस्ट काम ,अतिथि,शिक्षा मित्र ,रहबर -ए -तालीम, मल्टीटास्किंग, एक्सटेंशन लैक्चरर,रिटायर्ड  की रि-इम्पलाइमेट,स्कीम, प्रोजेक्ट, कौशल रोजगार में सफाई कर्मचारी,सीवरमैन ,माली ,आदि रखकर शौषण किया जा रहा है।जिसमे समान काम समान वेतन देने व नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।2. प्रस्ताव में कर्मचारियो की पूरानी पेन्शन बहाल करने,3.प्रस्ताव में राज्य मे बेरोज़गारी दर देश के सभी राज्यों से ज्यादा है मौजूद  मान्य पदो में 2,02,576 पद रिक्त है। जो 1991 के समय के निर्धारित चार लाख कर्मचारियो में से है उस समय राज्य की डेढ करोड  आबादी पर थी। अब आबादी तीन करोड़ से ज्यादा है जिसकी सेवा के लिए दस लाख कर्मचारियो की आवश्यकता है जिसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र को बढ़ाकर भर्ती की जाए।
 कर्मचारी एसेम्बली को  सम्बोधित करते हुए संघ के पूर्व प्रधान लज्जाराम ने कहा कि 18 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर मेज कुर्सी लगाकर कर्मचारी असेंबली आयोजित की जाएगी जो 10 बजे से 3 बजे तक चलेगी जिसमे कर्मचारियो  की मांग व जनसंगठनो महिलाओ, दलित, किसानो की समस्याओ व बिजली कानून संशोधन-स्मार्ट मीटर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,रोड ट्रांसपोर्डट कानून ,सामाजिक न्याय और एकता पर प्रस्ताव पारित कर महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा।
एसेम्बली को  सम्बोधित करते हुए  जिला वरिष्ठ उपप्रधान बलबीर बालगुहेर, सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने नगर पालिका कर्मचारी संघ की 14 व 15 दिसम्बर की दो दिवसीय टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल का समर्थन करते हुए  सरकार से 3480 नगर निगम गुरुग्राम के छटनी किए  कर्मचारियो को नौकरी पर रखने की मांग की है। एसेम्बली को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के , मुकेश बेनीवाल, मनोज कुमार बालगुहेर,पीडब्लयू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जगदीश चन्द, जितेंद्र भडाना,देवीसिह, बिजली के सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन, भूप सिंह, अध्यापक संघ के भीम सिंह, बीरेन्द्र सिंह, पशुपालन के राजबेल देशवाल, टूरिज्म के मुरारीलाल, अशोक कुमार, डिगम्बर डागर,हुड्डा के अजीत सिंह ,रविन्द्र कुमार, सोनू,ने जिला मैजिस्ट्रेट श्री हरिराम को माननीय राज्यपाल, मुख्यमन्त्री,विधान सभा अध्यक्ष के नाम ज्ञापन भी सौपा।

Related Articles

Back to top button