मत्स्य पालन के लिए 2500 व्यक्तियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण: श्रीमती रीटा

फरीदाबाद, 01 जून। जिला मत्स्य अधिकारी श्रीमती रीटा ने बताया कि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को मत्स्य पालन के लिए वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 2500 व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक व्यक्ति को मत्स्य पालन, जालों के बारे में तथा अन्य मत्स्य पालन से सम्बन्धित गतिविधियों का 5 दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण मद में कुल धनराशि 30.00 लाख रुपये व्यय करने का प्रावधान है।
हरियाणा सरकार ने मत्स्य विभाग की ओर से 2023-24 वर्ष हेतु स्कीम चलाई हुई है, जिसमें अलग अलग मद निम्नानुसार है:-
1. 200 /- रुपये प्रतिदिन का प्रशिक्षण भत्ता तथा 200/- रुपये प्रति व्यक्ति आने जाने का किराया एक मुश्त प्रदान किया जायेगा।
2. तालाबो की प्रथम वर्ष, द्वितीय व आगामी वर्षो की पट्टा राशि पर अनुदान ( केवल पंचायती तालाबो पर मान्य)
3. जाल खरीद पर अनुदान
4. अधिसूचित पानियों में मछली पकडऩे के ठेके पर अनुदान
इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति से सम्बंधित व्यक्तियों को ही वित्तीय लाभ प्रदान करना है। इस स्कीम का क्रियान्वयन हरियाणा राज्य के सभी जिलों में किया जायेगा। इस स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को मात्स्यिकी की जिन गतिविधियों को चलाने के लिए अनुदान के रूप में जो वित्तीय सहायता दी जानी है, उनमें मुख्यत: प्रशिक्षण, प्रथम वर्ष पट्टा राशि हेतु अनुदान, द्वितीय एंव आगामी वर्षों की पट्टा राशि हेतु अनुदान, अधिसूचित पानीयों के ठेके हेतु अनुदान, जाल खरीदने हेतु अनुदान प्रदान करना शामिल है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों को मत्स्य पालन में प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें अनुदान प्रदान करते हुऐ मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार उपलब्ध करवाना है, ताकि उनका सामाजिक उत्थान हो सके।इस स्कीम में केवल प्रशिक्षण को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों के लिए लाभार्थियों के चुनाव हेतु आवेदन मांगे जाएंगे तथा लाभार्थियों का चुनाव जिला स्टार पर अधिकारियों की निम्नलिखित कमेटी द्वारा किया जाएगा :-

1. सम्बंधित मंडल के उपनिदेशक मत्सय
2. जिला मत्स्य अधिकारी
3. जिला कल्याण अधिकारी
4. सम्बंधित मत्स्य अधिकारी
इस स्कीम के तहत विभाग द्वारा गठित कमेटी से लाभार्थियों के चुनाव करने उपरान्त मत्स्य किसान इस स्कीम के अंतर्गत अनुदान लेने हेतु सरल पोर्टल पर अपना आवेदन करेगा जो सम्बंधित जिले के मत्स्य अधिकारी/अनुभाग अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी/उपनिदेशक के माध्यम से निदेशालय को प्राप्त होगा। ऊपर दर्शाई गई स्कीम के तहत जो भी किसान व मत्स्य किसान इन मदों में लाभ लेना चाहते है तो लाभार्थी अधिक जानकारी के लिए जिला मत्स्य अधिकारी फरीदाबाद के कार्यालय संपर्क कर सरकारी सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। निचे दिए नंबर पर संपर्क कर श्रीमती रीटा (जिला मत्स्य अधिकारी) 8527305267 व श्री ईश्वर सिंह (सत्ता अधिकारी, फरीदाबाद) 830241135 से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button