हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे : डीसी विक्रम सिंह

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

फरीदाबाद, 06 जून डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश भर में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। अधिकारी एक ही मंच से लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ देंगे। डीसी विक्रम सिंह ने गत दिवस मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करके मुख्यालय भेजा गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर जिला में कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम चलाए जाएंगे। ये एक तरह के ग्राम जन संवाद कार्यक्रम होंगे।
जहां हरियाणा उदय कार्यक्रम में होने वाली विभागीय गतिविधियों के लिए अधिकारियों ने कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। जोकि मुख्यालय को भेजा गया है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर आमजन और प्रशासन के बीच और बेहतर संबंध बनाना है। वहीं कार्यक्रम गावों में सार्वजनिक स्थानों पर विभागों द्वारा सुबह 11 बजे शुरू करवा दिया जाएगा और सभी अधिकारी सायंकाल को भी मौके पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेवाएं व योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। पशुपालकों के लिए पशु चिकित्सा शिविर लगाए जाएगें।
इसी प्रकार पौधारोपण व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विभिन्न प्रकार की उपचार सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा उदय का प्राथमिक लक्ष्य लोगों की सामूहिक भागीदारी है। ये कार्यक्रम जन भागीदारी के साथ होंगे। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें लोगों से संवाद, सामूहिक रूप से तालाब की छंटाई करना, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल गतिविधियों बारे प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। कार्यक्रमों में आसपास के गांव की ग्राम पंचायतों को भी बुलाया जाएगा। ताकि इन गांवों के लोग भी इस जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। यह महा अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button