हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत सीही के सरकारी स्कूल में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 "युवा संसद" कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व का विकास करना है : महेंद्र सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़

फरीदाबाद, 06 जून  हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत एडीसी अपराजिता के मार्गदर्शन में आज सेक्टर-8, सीही गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीही के प्रांगण में सरकार के निर्देशानुसार युवा संसद के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ महेंद्र सिंह व डाइट पाली से बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना पर एकल नृत्य और हरियाणवी समूह नृत्य का प्रभावी मंचन किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने योग की भी सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यालय द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम, सुपर 100 और बुनियाद कार्यक्रम में छात्राओं का चयन, कानूनी साक्षरता में छात्राओं द्वारा गोल्ड मेडल हासिल करना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल प्रस्तुति के बारे में भी प्रकाश डाला गया।
आज का मुख्य आकर्षण “युवा संसद” कार्यक्रम छात्राओं द्वारा आकर्षक और प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, सत्तारूढ़ दल, मंत्रिमंडल, विपक्षी सदस्य, महासचिव बने छात्राओं ने अपने विशिष्ट अभिनय से समा बांध दिया। संसद की झलक के रूप में बहुत से प्रश्नों पर चर्चा की गई और सत्ता और विपक्ष की नोकझोंक के रूप में असली संसद का प्रतिबिंब तैयार किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ महेंद्र सिंह कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है तथा इस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रणाली की प्रशंसा पूरे विश्व में होती है।
भारतीय लोकतंत्र में संसद का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा के साथ लोक कल्याण के लिए विधि का निर्माण किया जाता है। लोकतांत्रिक प्रणाली में संसदीय परंपरा के तहत लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा की व्यवस्था कायम है। संसद देश के हित में लगातार योजनाएं एवं कानून बनाता है। भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली बहुत मजबूत है। जनप्रतिनिधि जनता के हित में लगातार सदन में अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखते हैं। “युवा संसद” कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व का विकास करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ने की। कार्यक्रम का मंच संचालन रंजीता व पूनम ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता विष्णु शर्मा, प्रेमचंद, संत सिंह हुड्डा, नीरजा रानी, शशि, नीतू शर्मा, राज भाटी,आशु गांधी, योगेश, मिथलेश, भुवनेश्वर, रविदत्त, संगीता, सविता रानी, देवलता, अर्चना, सीमा, पूनम, गरिमा अन्य सभी अध्यापकों ने भी विशेष सहयोग किया कार्यक्रम को सफल बनाने में। विद्यालय स्कूल प्रबंधन समिति विशेष रूप से उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button