बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद मासूम के हाथ की काटी नस, संदूक में किया बंद, अस्पताल में मौत

फरीदाबाद, 07 जून फरीदाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसके हाथ की नस काट दी गई। इसके बाद उसे एक संदूक में बंद कर दिया। बच्ची की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
दुष्कर्म के बाद आठ वर्षीय बच्ची के हाथ की नस काटकर उसे लोहे के संदूक में रखने वाले आरोपित को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई है। बिजेंद्र नाम का आरोपित पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ कोलकाता में रहती है। आरोपित यहां अकेला रहता है और एक फैक्ट्री में काम करता है।
मंगलवार शाम आठ वर्षीय बच्ची गुम हो गई थी। जब स्वजन ने तलाश शुरू की तो पता चला कि वह आरोपित के घर की तरफ देखी गई थी। उसके घर में देखा गया तो बेड के पास खून की बूंद पड़ी थी। बेड खोलकर देखा तो उसमें एक छोटा संदूक रखा था। उसमें बच्ची बंद थी। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसके हाथ की नस काटी गई थी। शरीर पर भी चोट के निशान थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। सफदरजंग अस्पताल में पहले बच्ची की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपित कोलकाता भागने की फिराक में था। उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button