फरीदाबाद में मां की तेरहवीं के कार्यक्रम के दौरान ईंट मारकर बेटे की हत्या, आरोपितों ने पीड़ित के घर पथराव

फरीदाबाद, 09 जून राहुल कालोनी में मां की तेरहवीं के कार्यक्रम के दौरान हुए झगड़े में पड़ोसी ने छाती में ईंट मारकर बेटे की हत्या कर दी। मृतक का नाम अमर सिंह उम्र 45 साल थी। वे यहां राहुल कालोनी में परिवार के साथ रहते थे और चाऊमीन की रेहड़ी लगाते थे। उनकी मां भगवानदेई का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। बुधवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था। इससे की उनके मित्र व रिश्तेदार अमर सिंह के घर पर आए हुए थे।
अमर सिंह का बड़ा दामाद प्रवीण पड़ोस में रहने वाले महेंद्र की दुकान पर काम करता था। पिछले करीब 15 दिन से प्रवीण लापता था। अमर सिंह की बेटी पूजा महेंद्र से अपने पति के बारे में पूछने गई थी। आरोप है कि महेंद्र ने उसे धमकी और गाली देकर भगा दिया। अमर सिंह ने इस बात को लेकर विरोध किया और महेंद्र से बातचीत करनी चाही। महेंद्र ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और लात-घूसों से पिटाई भी की। इस दौरान कार्यक्रम में आए लोगों ने मामला शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद महेंद्र अपने दोस्तों को बुलाकर ले आया।
सभी ने मिलकर अमर सिंह के मकान पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें एक ईंट अमर सिंह की छाती में लगी। वह वहीं बेसुध होकर गिर पड़े। रिश्तेदार व पड़ोसियों के एकत्रित होने पर हमलावर भाग गए। घायल अवस्था में अमर सिंह को बादशाह खान अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी सोमपाल ने बताया कि अमर सिंह के बेटे हरीश की शिकायत पर महेंद्र, उसके दोस्त जगपाल, धीरज, महावीर व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चारों आरोपित राहुल कालोनी के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button