बुलंद भारत पार्टी का पहला स्थापना दिवस समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया

बुलंद भारत पार्टी का पहला स्थापना दिवस समारोह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सेक्टर 16, फरीदाबाद में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुणाल कांत, राष्ट्रीय महासचिव मनोज शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, हरियाणा प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील दिक्षित, हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र भाटी, उत्तर प्रदेश के युवा अध्यक्ष पंकज यादव अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, हरियाणा प्रदेश के एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री हरिराम माहौर , शिवराम, व पार्टी के राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष शिव शंकर सोनी, फरीदाबाद के युवा मोर्चा प्रभारी मुकेश शर्मा, लाल शंकर टंडन व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के पिछले 1 साल के कार्यकलाप के बारे में बताया। राष्ट्रीय महासचिव मनोज शर्मा ने पार्टी की गतिविधियों के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को व पदाधिकारियों को बताया तथा पार्टी के कोषाध्यक्ष अशोक चौहान ने सभी से अपील की कि पार्टी को मजबूत बनाएं और हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी ने सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के बारे में बताया व आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करना है। पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज यादव ने भी पार्टी को पूरे उत्तर प्रदेश में फैलाने का बीड़ा उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष शिव शंकर सोनी ने पार्टी को युवाओं से जोड़ने का संकल्प लिया व जल्द ही पार्टी हरियाणा प्रदेश में युवा मोर्चा की टीम बनाएगी। पार्टी के समापन समारोह में राष्ट्रीय महासचिव ने सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button