डॉ. गजराज सिंह आर्य बने आर्य समाज सेक्टर -19 के  प्रधान

फरीदाबाद, 11 जून आर्य समाज सेक्टर -19 के आज हुए द्विवार्षिक चुनावों में डॉक्टर गजराज सिंह आर्य को एक बार पुनः आर्य समाज सेक्टर- 19 का सर्वसम्मति से प्रधान मनोनीत किया गया। इससे पूर्व भी डॉक्टर गजराज सिंह आर्य इस संस्था के प्रधान थे। इसके अलावा चुनाव अधिकारी महेश चंद गुप्ता, जेपी मल्होत्रा और मदन लाल तनेजा ने वरिष्ठ उप प्रधान विमला ग्रोवर , मंत्री रविंद्र तनेजा , कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार आर्य तथा महिला प्रकोष्ठ की प्रधान कमला तनेजा को भी सर्वसम्मति से  पदों पर नियुक्त करने की घोषणा की।  इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान डॉक्टर गजराज सिंह आर्य ने कहा कि आर्य समाज के लोगों ने इस चुनाव में उनपर जो विश्वास और स्नेह व्यक्त किया है वह उनकी भावनाओं पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
 पिछले 2 वर्ष की तरह ही वह अपनी नई टीम तथा समाज के बुजुर्ग लोगों के आशीर्वाद के साथ संस्था के विकास और प्रगति के लिए कार्य करते रहेंगे।  उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति को बढ़ाने,  युवाओं को जागरूक करने का कार्य  आर्य समाज करता रहेगा । इस अवसर पर आर्य समाज के लोकनाथ क्वात्रा , एडवोकेट विजय आर्य , राजकुमार आर्य , नरेश अग्रवाल , सुभाष ग्रोवर , अशोक आर्य,  नरेंद्र छाबड़ा , अशोक गर्ग , नंदलाल टुडेजा , देवेंद्र तनेजा , राजेंद्र कुमार,  ओपी वधवा सहित शहर के अनेक गणमान्य एवं आर्य समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button