मिशन के स्थापना दिवस पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा

फरीदाबाद में दो जगहों पर लगाई मीठे पानी की छबील

फरीदाबाद, 12 जून मानव अधिकार मिशन ने आज अपना 12वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा के सान्निध्य में केक काटा और मानव सेवा का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि इन 12 वर्षों में मिशन ने अपने साथ डेढ़ लाख सदस्यों को जोड़ा है और हर वर्ष हजारों की संख्या में लोगों की समस्याओं का निराकरण हमारी टीम कर रही है।
डॉ शर्मा ने बताया कि देश में करीब 450 जिलों में हमारी इकाइयां काम कर रही हैं वहीं पांच देशों में भी हमारे संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि इन 12 वर्षों की यात्रा को देखकर संतोष होता है कि हमने लंबी दूरी तय की है लेकिन असंतोष इस बात का है कि भय, भूख, भ्रष्टाचार, अपराध से लड़ाई और कड़ी होती जा रही है। आदमी आदमी का दुश्मन हो रहा है।
ऐसे में हमारे ऊपर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसके लिए हम और सक्रिय कार्यकर्ता बनाएंगे इसके लिए निरंतर प्रशिक्षण कार्यशालाओं एवं सेमिनारों का आयोजन होगा। इस अवसर पर पहली बार मिशन के कार्यक्रम में पहुंचे दर्जनों युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की और समाजसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मानद संपादक शकुन रघुवंशी ने किया। भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए यहां पर मीठे पानी की छबील लगाई गई।
जिस पर लोगों ने छककर जल पीया और नेक कार्य के लिए मिशन की प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला फरीदाबाद शहरी अध्यक्ष सुनील मल्होत्रा ने साथियों के साथ सेक्टर 23 में मीठे पानी की छबील लगाई। यहां हजारों की संख्या में लोगों ने मीठा पानी पीकर गर्मी से राहत प्राप्त की। इस अवसर पर मिशन के राष्ट्रीय महासचिव संजीव कुमार खत्री, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जनमेधा, डीके अग्रवाल, संगठन सचिव चतर सिंह भाटी, विधि सचिव एडवोकेट राजेश खटाना, प्रदेश अध्यक्ष महावीर  सिंह यादव, प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ शशी सिंह भाटी, फरीदाबाद जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुधीर शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका बिष्ट बुडानी, विजय कुमार मंगला, एके आहूजा, हनीफ खान, प्रवीन तंवर, विजय कुमार जोशी, हरीश शर्मा, मयूर शर्मा, फैयाज खान, रिचा नागपाल, अशोक कुमार झा, लक्ष्मी झा आदि अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button