जया शर्मा बनी महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष

नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष का हुआ जगह-जगह स्वागत

फरीदाबाद, 18 जून कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री जया शर्मा को फरीदाबाद महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुधा भारद्वाज द्वारा की गई है। अपनी नियुक्ति पर जया शर्मा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा, हरियाणा प्रभारी ओनिका मल्होत्रा, प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपीं गई है, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगी और जिले में महिला संगठन को मजबूत करते हुए मेहनतकश कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडऩे का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की छह विधानसभा क्षेत्रों में वह जल्द ही दौरा करके नया महिला कांग्रेस संगठन खड़ा करेगी, जिसमें मेहनतकश और कर्मठ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा वहीं जल्द ही जिले की नई महिला कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी। वहीं जया शर्मा की नियुक्ति से जिले की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष जया शर्मा का आज जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहन देने का भरोसा दिलाया। महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जया शर्मा ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त आ चुकी है, खासकर महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है, महिला कांग्रेस जल्द ही सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करके भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर करने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button