स्मार्ट सिटी की विकास परियोजनाएं जून माह अन्त तक पूरा करें: डीसी विक्रम सिंह

फरीदाबाद, 22 जून। डीसी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी की भी जो भी विकास परियोजनाएं चल रही हैं। उनको सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बेहतर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के सीईओ विक्रम सिंह आज स्मार्ट सिटी की विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जाए और जो विकास परियोजनाओं पर कार्य करवाए जा रहे हैं वे सभी जून माह के अन्त तक पूरा करना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के डीजीएम अरविंद सिंह, डीजीएम कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button