नेशनल डॉक्टर्स डे पर आई एम ए फरीदाबाद ने शहर के डॉक्टर्स को किया सम्मानित

फरीदाबाद: डॉक्टर-मरीज का रिश्ता विश्वास पर निर्भर करता है और मरीज हमेशा डॉक्टर से पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद करते हैं, लेकिन यह  हमेशा डॉक्टर के हाथ में नहीं होता है। इसलिए जब कभी भी अनुकूल परिणाम नही होते हैं, तो रोगी या उसके रिश्तेदार विश्वास खो देते हैं और कई बार गुस्सा भी करते हैं और हिंसा में लिप्त हो जाते हैं। वह कॉम्प्लिकेशन और गलती में फर्क नहीं समझते।
यह बात आईएमए फरीदाबाद के प्रेसिडेंट डॉक्टर  दिनेश गुप्ता ने नीलम बाटा रोड स्थित मिलिनियम होटल में नेशनल डॉक्टर्स डे पर अयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान कहे। इस दौरान प्रेसिडेंट डॉक्टर दिनेश गुप्ता जी ने जोर देते हुए कहा की डॉक्टर्स अपनी तरफ से मरीज को बचाने का पूरा प्रयास करते है। आई एम ए फरीदाबाद के सौजन्य से   डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेसिडेंट  डॉक्टर दिनेश गुप्ता  ने की । इस मौके पर आईएमए हरियाणा के संरक्षक डॉक्टर्स नरेश जिंदल और डॉक्टर अनिल गोयल वशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉक्टर आर एन रस्तोगी , डॉक्टर प्रताप सिंह कंवर , डॉक्टर राजेश जेटली, डॉक्टर सुरेंद्र दत्ता डॉक्टर सुशील अहलावत, डॉक्टर मान सिंह , डॉक्टर अनिल डुडेजा,  डॉक्टर सुनील पराशर डॉक्टर दीपा गुप्ता , डॉक्टर कामना बक्शी , डॉक्टर सुरेश अरोड़ा सहित १५० से ज्यादा आई एम् ए के डॉक्टर्स उपस्थित थे।
डॉक्टर्स डे के इस मौके पर आइएमए फरीदाबाद द्वारा अपने पेशे और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्यों को लेकर प्रतिष्ठित डॉक्टर्स को शॉल और स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से डॉक्टर अश्वनी वधावन, डॉक्टर अरविंद लोहान, डॉक्टर नरेश जिंदल, डॉक्टर अनिल गोयल, डॉक्टर अंजू गुप्ता और डॉक्टर नीता दबई को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईएमए प्रेसिडेंट डॉक्टर  दिनेश गुप्ता ने कहा की नेशनल डॉक्टर्स डे पर पहुंचने वाले  सभी डॉक्टर्स का यहां पहुंचने पर वह  स्वागत करते है। और इसी तरह से आईएमए फरीदाबाद द्वारा समय समय पर चिकित्सा के क्षेत्र में नई जानकारी प्राप्त करने के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न वर्कशॉप में भी भाग लेकर शहर को स्वस्थ्य और तंदुरुस्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
वही आईएमए द्वारा लगाएं जाने वाले विभिन्न तरह के स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर भाग ले। इस अवसर पर  आईएमए फरीदाबाद द्वारा हुए विभिन्न प्रोजेक्ट को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान देने वाले डॉक्टर्स जैसे डॉक्टर रीटा डूडेजा , डॉक्टर शिप्रा गुप्ता, डॉक्टर अर्चना गोयल , डॉक्टर अनु गुनियानी डॉक्टर कामना बक्शी  , डॉक्टर मनीषा गुप्ता, डॉक्टर राजेश श्योकंद, डॉक्टर राम भगत, डॉक्टर योगेश गुप्ता , डॉक्टर विकास गोयल डॉक्टर मोहित अग्रवाल , डॉक्टर बिरेंद्र  सिंह, डॉक्टर किरण चांदना , डॉक्टर रेनू वधावन, डॉक्टर सुनीता आर्य, डॉक्टर पुनीता शर्मा , डॉक्टर नीना पराशर, डॉक्टर सुनीता अहूजा, डॉक्टर विशाल सोनी , डॉक्टर नवनी गर्ग, डॉक्टर अनिता ललित, डॉक्टर अरुणा , डॉक्टर सुनैना शर्मा , डॉक्टर मीनल गुप्ता , डॉक्टर वंदना मेंहदीरत्ता, डॉक्टर गुलशन गुलयानी , डॉक्टर राजीव गुंबर , डॉक्टर सुदर्शन गुप्ता को भी नेशनल डॉक्टर्स डे पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button