ह्यूमन लिगल ऐड क्राइम कंट्रोल संस्था ने कानूनी जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को बताया क्या हैं उनके अधिकार

फरीदाबाद, 10 जुलाई ।  ‘कानूनी जागरूकता अभियान के तहत नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान’ की कड़ी में ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल संस्था ने शिविर के माध्यम से आगमन सोसायटी को बताया कि उनके अधिकार क्या हैं। शिविर आगमन सोसायटी सेक्टर 70 फरीदाबाद हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में संस्था की राष्ट्रीय महासचिव ने अभियान के संबंध में जानकारी दी और उपस्थित लोगों को निश्शुल्क कानूनी सहायता/ घरेलू हिंसा,  पोस्को एक्ट , एससी एक्ट, कानूनी संबंधित  के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को संस्था के कार्य और  योजनाओं की जानकारी देकर योजना का लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे ह्यूमन लिगल ऐड क्राइम कंट्रोल संस्था ने कानूनी जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को बताया क्या हैं उनके अधिकारमें बताया गया। संस्था के  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों की कानूनी सहायता करती है।सामाजिक संस्था ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल के द्वारा समय-समय पर कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। नशा मुक्ति कार्य के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी पुरुषोत्तम लाल और आगमन सोसाइटी के प्रधान अंकित त्यागी और उपप्रधान सुरेश गोयल को  की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने  कहा संस्था के सदस्य अजय गर्ग का आयोजन करने और हमें यह अवसर प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम को एक यादगार दिन बनाने के लिए विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सोसाइटी की महिलाओं को  पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button