दुष्कर्म के दोषी सौतेले पिता को 20 साल की जेल, 12 वर्षीय बेटी से दरिंदगी करता था हैवान बाप

फरीदाबाद, 14 जुलाई। 12 वर्षीय बच्चे से दुष्कर्म के दोषी सौतेले पिता को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हेमराज मित्तल की अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई है। उस पर 60 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है। इसमें से 50 हजार रुपये पीड़ित बच्ची को दिए जाएंगे। यह मुकदमा छह दिसंबर 2019 को बच्ची की शिकायत पर दर्ज हुआ था। दर्ज मुकदमे के अनुसार सौतेला पिता बच्ची के साथ काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था। छह दिसंबर 2019 की सुबह भी उसने यह हरकत की। बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में बता दिया। इस पर उसकी मां और सौतेले पिता के बीच झगड़ा भी हुआ। मां बच्ची को पुलिस के पास ले गई। एनआइटी महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तभी से यह मुकदमा अदालत में विचाराधीन था।

Related Articles

Back to top button