राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली पर बल्लभगढ़ कांग्रेस ने मनाया जश्न

सर्वोच्च न्यायालय में आज करोडों दिलों में बसने वाले तिरंगे की जीत हुई है, भारतवर्ष की जीत हुई गई : मनोज अग्रवाल

फरीदाबाद, 04 अगस्त ।  हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज अग्रवाल के नेतृत्व आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने और लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बल्लभगढ़ के मोहना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ढोल बजाकर एक-दूसरे को मुंह मीठा कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल ने कहा की हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहेदिल से स्वागत करते हैं। आज संविधान, लोकतंत्र और भारत के आम लोगों की जीत हुई है।
राहुल गांधी के ख़िलाफ़ भाजपा की साज़िश आज बेनकाब हुई है। आज न्याय के चौखट पर सच्चाई की ताकत से, करोड़ों देशवासियों के हौसलों और उम्मीदों की जीत हुई है। ‘डरपोक तानाशाह’ की लाख कोशिशों और साजिशों के बावजूद, देश के लोकतंत्र और संविधान के सच्चे रखवाले की जीत हुई है। भाजपा के झूठ, लूट, नफ़रत और बंटवारे की राजनीति के खिलाफ देश की आवाज बनकर गूंजने वाले भारतपुत्र राहुल गांधी अब फिर से संसद में भी सत्य और न्याय की आवाज को बुलंद करेंगे। मनोज अग्रवाल ने आगे कहा की सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला सत्य और न्याय की पुष्टि करने वाला है।
भाजपा की पूरी मशीनरी के निरंतर प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी ने हार मानने, झुकने या दबने से इंकार करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में अपना विश्वास जताया। यह भाजपा और उनके गुलामों के लिए एक सबक है: आप भले ही सबसे घटिया हरकत कर सकते हैं लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हम एक सरकार एवं एक पार्टी के रूप में आपकी विफ़लताओं को सामने लाना और उन्हें उजागर करना जारी रखेंगे।
हम अपने संवैधानिक आदर्शों को कायम रखेंगे और अपनी संस्थाओं में विश्वास बनाए रखेंगे जिन्हें आप पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं। भाजपा के अन्याय के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा के कुशल नेतृत्व में बल्लभगढ़ विधानसभा का एक-एक नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सोनू चौधरी, लीगल सेल जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य, सेवादल की प्रदेश सचिव सगीरन खान, सेवादल सचिव नसीमा शेख, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा, धर्मवती, युवा कांग्रेस नेता शुभम कसाना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा, जयकिशन पंडित, आजाद सैनी, राहुल गुप्ता, वंदना गोयल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button