जिला प्रशासन एवं रैडडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बाढ़ पीडि़तों को वितरित किया सूखा राशन

फरीदाबाद, 06 अगस्त।  जिला उपायुक्त एवम् प्रधान जि़ला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद विक्रम यादव के मार्गदर्शन  मे बाढ़ पीडि़तों को कल छांयसा क्षेत्र व आज बसंतपुर क्षेत्र में आज जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा दान में दिया गया सूखा राशन तकरीबन 150 और  600 लोगों को  प्रदान किया गया। रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र  सोरोत ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया था।

जिसके चलते यमुना नदी के पास में गांव आते हैं उसमें पानी भरने की वजह से  बाढ़ आ गई थी जिस के कारण  लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया था। पहले तो जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों के निरंतर भोजन की व्यवस्था की गई। जब स्थिति आज सामान्य हो चुकी है तो स्थानीय लोगों एवम्  सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर  सूखे राशन को लोगों में वितरण करने का कार्य किया गया है। हम हर संभव मदद पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आपदा के समय हर पीडि़त को सहायता पहुंचाने के लिए सदैव तत्परता के साथ खड़ी रहती है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा। जिसमें मुख्य रुप से लोगों ने स्वयंसेवक बन कर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी का सहयोग किया। सोसाइटी सदैव अपने कार्य के प्रति सजग रहती है। जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में सभी काम को पूर्णतया सफलता के साथ में किया गया।

संरक्षक विमल खंडेलवाल ने बताया कि शहर के सामाजिक संगठन, पुलिस विभाग कर्मियों के माध्यम से ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी सबको सहयोग करने का कार्य किया गया। जिसके लिए सभी साधुवाद के पात्र हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी निरंतर फरीदाबाद की विभिन्न संस्थाओं व स्वयंसेवको के माध्यम से मानवता का कार्य हर कठिन परिस्थिति में बहुत ही अच्छे तरीके से करते हैं। मौके पर आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के कर्मचारी सुशील,केशव,रामबरन,कुलदीप,धर्मेंद्र,राजेश,कमल,राम किशोर एवम् सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के माध्यम से आज का कार्य सफल किया गया।

Related Articles

Back to top button