भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने बल्लभगढ़ में निकाली पदयात्रा

फरीदाबाद, 07 सितम्बर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार फरीदाबाद के कांग्रेसजनों ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का आयोजन कर जनता को भारत जोड़ो यात्रा का संदेश दिया।
इस पदयात्रा में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष कौशिक, पूर्व प्रदेश चेयरमैन कामगार कांग्रेस राकेश तंवर, बल्लभगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यवीर डागर, पूर्व ओबीसी चैयरमैन ललित भड़ाना, बल्लभगढ़ से पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नू राजपूत, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनू चौधरी, लीगल सेल जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य, बाबी रावत, गौरव ढींगरा, पीसीसी डेलिगेट संजीव चौधरी, विनोद चेयरमैन हरियाणा कांग्रेस विचार विभाग, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पंडित, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मोहन ढिल्लों, डॉ. वीरेंद्र, रेणु तंवर, प्रताप शर्मा, एडवोकेट वंदना सिंह, एनएसयूआई के सन्नी बादल, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, सुनीता फागना, रंधावा फागना, नसीमा शेख, अश्विनी कौशिक, डॉ. पराग गौतम, शुभम कसाना, आजाद सैनी, धर्मवती शर्मा, अनिता शर्मा आदि मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा की पिछले वर्ष सात सितम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है।
भारत जोड़ो यात्रा 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, दो केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के बीच पहुंची थी। इस यात्रा के दौरान देश भर के लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गांधी की भक्ति, धर्म-समुदाय, जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। आज देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता, धर्म, सांप्रयिदकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे हैं ऐसे हालातों में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाले दल, सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को पीछे धकेलकर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं तब उस समय कांग्रेस जैसी देशभक्त पार्टी का नैतिक और राजनीतिक कर्तव्य हो जाता है कि वो देश को बचाने देश की एकता व अखंडता को बचाने के लिए भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये और भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य था। आज देश की आक्रोशित जनता का कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और कुमारी सैलजा के प्रति स्नेह, साथ और समर्थन देखकर यह स्पष्ठ हो चुका है की देश व हरियाणा प्रदेश प्रचंड मतों से कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

Related Articles

Back to top button