पंजाब अग्रवाल समाज फरीदाबाद के चौथी बार प्रधान बने रान्ति देव गुप्ता

फरीदाबाद, 11 सितम्बर। पंजाब अग्रवाल समाज फरीदाबाद की आम सभा (एजीएम) राजस्थान भवन के सभागार में सम्पन हुई।  समाज के वरिष्ठ संरक्षक शिव शरण गोयल, प्रेम चंद गोयल, पवन गर्ग व सुरेश बंसल (टीपू) के सानिध्य में तथा अध्यक्ष रान्ति देव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। महासचिव अमर बंसल छडिया ने सभा का संचालन करते हुए सभी का स्वागत किया साथ ही सचिव रिपोर्ट के माध्यम से संस्था की  गत 2 वर्ष की गतिविधियों/कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साँझा की।
वित्त सचिव राजेन्द्र कुमार गर्ग ने संस्था का गत 2 वर्ष का आर्थिक लेखा जोखा एवं वित्तीय स्थिति से अवगत कराया। समाज  द्वारा अभी तक आयोजित किये  कार्यक्रमों में अपना आर्थिक सहयोग देने वाले दानी सज्जनों का उल्लेख कर आभार प्रकट किया। सभा ने सर्वसम्मति से रान्ति देव गुप्ता को अध्यक्ष, बनवारी लाल गर्ग को महासचिव व राजिन्दर गर्ग को वित्त सचिव पुन: 2 वर्ष के लिए  नियुक्त किया। अंत में अध्यक्ष रान्ति देव गुप्ता ने मंचासीन वरिष्ठ सदस्यों एवं उपस्थित सभी सदस्यों के साथ साथ अपनी टीम पंजाब का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button