पोषण माह-2023 के अंतर्गत सेहतपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को किया जागरूक: डीसी विक्रम सिंह

कार्यक्रम में बच्चों को पौष्टिक आहार के सेवन के लिए शपथ भी दिलवाई गयी

फरीदाबाद, 11 सितम्बर उपायुक्त श्री विक्रम सिंह के आदेशानुसार आज सोमवार को सेहतपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद द्वारा चलाए जा रहे पोषण माह के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य  कविता, अध्यापक मीनाक्षी, मनोज कुमार और पूजा भल्ला, एरिया सुपरवाइजर मोनिका तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बच्चों को पोषण आहार लेने की शपथ दिलाई गई तथा सुपरवाइजर द्वारा सभी बच्चों को पौष्टिक अनाज के फायदे बताए गए व मोटे अनाज का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड तथा कोल्ड ड्रिंक से दूर रहने तथा फास्ट फ़ूड सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। इसी मौके पर सरकारी स्कूल में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें की स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

– क्या है पोषण अभियान:-

पोषण अभियान के अंतर्गत हर साल सितंबर के महीने में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इसमें प्रसवपूर्व देखभाल, इष्टतम स्तनपान, एनीमिया, विकास निगरानी, लड़कियों की शिक्षा, आहार, शादी की सही उम्र, स्वच्छता और स्वस्थ भोजन (खाद्य पोषण) पर केंद्रित एक महीने की गतिविधियाँ शामिल है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अल्प-पोषण के स्तर को कम करना और देश में बच्चों की पोषण स्थिति को बढ़ाना है। पोषण अभियान किशोरों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करने के लिए भारत की प्रमुख योजना है।

Related Articles

Back to top button