अस्पताल से नवजात चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, स्टाफ बनकर रातभर रही साथ;सी आई ऐ टीम ने बरामद किया बच्चा

फरीदाबाद बादशाह खान नागरिक अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की एक और साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला से बच्चा बरामद कर लिया गया है।

मंगलवार सुबह बादशाह खान नागरिक अस्पताल से अनीता नामक महिला के नवजात शिशु को एक अज्ञात महिला चोरी करके ले गई थी। औद्योगिक जिला फरीदाबाद के सबसे बड़े जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से मंगलवार को चोरी हुए नवजात शिशु को पुलिस ने ढूंढ लिया है।

पुलिस ने दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके से बच्चा और उस महिला को भी पकड़ लिया है जो बच्चा चोरी करके ले गई थी।पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादयान और एसीपी क्राइम अमन यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मंगलवार देर रात बच्चे को सकुशल बरामद किया। जिस महिला का बच्चा चोरी हुआ था वो सराय ख्वाजा की अनीता है। बच्चा वापस मिलने से महिला अनीता और उसके पति सुनील व सास रामदेई के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

Related Articles

Back to top button