हरियाणा में मेरे पन्ना प्रमुख सभी सीटों पर खिलाएंगे कमल: ओम प्रकाश धनखड़

पृथला विधानसभा में खिलेगा इस बार कमल: ओमप्रकाश धनखड

फरीदाबाद, 14 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2014 से भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा शुरू हुई। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो बूथ स्तर पर मजबूत है। रविवार को फरीदाबाद जिला की पृथला विधानसभा के देवांश गार्डन में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में धनखड़ ने सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास जहां प्रदेश और ज़िला का संगठन तक नहीं है, वहीं भाजपा ने अपने पन्ने तक के प्रमुख तय कर दिए हैं।
भाजपा का संगठन बहुत मज़बूत है। भाजपा ने हर पन्ने के प्रमुख तय कर बूथ को सशक्त करने का काम किया है। पन्ना प्रमुखों के दम पर ही इस बार पृथला में कमल खिलेगा। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मनीष यादव, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पृथला के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा सोहनपाल सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, बलदेव अलावलपुर, सुखबीर मलेरना, दीपक डागर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा द्वारा  हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित कर मोदी मनोहर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
9 साल के सफल सेवा काल में बूथ स्तर और पन्ने तक मोर्चा का प्रभावी ढंग से विस्तार कर भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है । पन्ना प्रमुखों को पार्टी की रीढ़ बताते हुए धनखड ने कहा कि वर्ष 2014 में शुरू हुई भाजपा की विजय यात्रा 2024 में बड़ी जीत के साथ आगे बढ़ेगी। इस विजयी यात्रा के पन्ना प्रमुख कर्णधार होंगे। भाजपा तीसरी बार देश और प्रदेश में बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी । इस बार पृथला विधानसभा में भी कमल खिलेगा । धनखड़ ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के साढ़े 9 वर्षों के सफल सेवाकाल में महिला सशक्तिकरण, देश की सीमाओं को सुरक्षित करने और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज भाजपा सेवाभाव की नीति से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में हर घर शौचालय, उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस, हर घर नल से जल देकर मोदी सरकार ने महिलाओं का सम्मान किया है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा ने जो कहती है वह करके दिखाती है।
धारा 370, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण, तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को छुटकारा, पंचायती राज संस्थाओं में बराबर की भागीदारी सहित ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। धनखड़ ने कहा कि आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है तो वह व्यक्ति भी प्रधानमंत्री को अपने मुखिया के रूप में देख रहा है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ओजस्वी नेतृत्व से लोगों को सुरक्षित किया। इतना ही नहीं दूसरे देशों को भी कोरोना की वैक्सीन देकर उनके नागरिकों की जान बचाई। आज पूरा विश्व भारत की तरफ आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। बड़े-बड़े देशों के नेता प्रधानमंत्री मोदी को बॉस कह रहे हैं, यही आज का बदला हुआ भारत है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर पन्ना प्रमुख पार्टी की रीड की हड्डी है। जब बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख मजबूत होगा तो देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी।
देश और प्रदेश को विकास और उन्नति पर ले जाने वाली भाजपा की रीति और नीति आमजन को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी पन्ना प्रमुख सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर आमजन तक पहुंचे और सहयोगी के रूप में लोगों की सेवा करें। मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में योग्यता के आधार पर नौकरियों में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का बच्चा भी लाभ ले रहा है। देश प्रदेश में सुशासन देने के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर देशहित के कार्य की धमक देश और दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देखी जा रही है।
पन्ना प्रमुख सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के सभी आयोजकों पृथला से पूर्व प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरा, बलदेव अलावलपुर, सुखबीर मलेरना, दीपक डागर को बधाई दी और उनकी जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर भाजपा छायशा मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र रावत, सीकरी मंडल के अध्यक्ष पवन चौधरी, फतेहपुर मंडल के अध्यक्ष हरीश धनखड, जिला उपाध्यक्ष लखमीचंद भारद्वाज, जिला सचिव सुनीता बघेल, जिला परिषद के चेयरमैन विजय लोहिया, राजू सोलंकी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीमा भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रप्रभा,  सचेत जैन, हिमांशु मिश्रा, मेहरचंद गहलोत, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button