आप नेता हितेश पालटा ने किया डा. सुशील गुप्ता का स्वागत

फरीदाबाद, 10 नवम्बर। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ आप नेता हितेश पालटा ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता को उनके निवास पर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान डा. सुशील गुप्ता ने हितेश पालटा सहित आए हुए सभी आप नेताओं को दीपावली की बधाई दी और कहा कि वह संगठन को मजबूत करने का काम करें और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडऩे के लिए प्रयास करें।
इस दौरान उन्होंने फरीदाबाद में चल रही राजनैतिक चर्चा को लेकर भी उनका मार्गदर्शन लिया। इस मौके पर सुशील गुप्ता ने सभी आप नेताओं व कार्यकर्ताओं को भारतीय संस्कृति के इस अह्म त्यौहार को भाईचारे व एकता से मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस दीपावली पर्व पर जनविरोधी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार को उखाडऩे का संकल्प लें।
इस मौके पर हितेश पालटा ने कहा कि फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी का संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर हो रहा है और समय-समय पर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज जनता की आवाज बुलंद करता रहता है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है और इन चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर रविन्द्र फौजदार, मनीष शर्मा, सिकंदर शर्मा, सतवीर वैष्णव, शैलेश राजोरा, भीम सिंह यादव, विनोद भाटी, खेमी ठाकुर, अमन गोयल, सौरभव राघव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button