दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, गाकर अनूप जलोटा ने बांधा समां, भक्तिमय हुआ माहौल

पंचकूला। प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा की आवाज का जादू शनिवार को माता मनसा देवी गौधाम में चला, तो परिसर में मौजूद हर श्रद्धालु तालियां बजाकर झूमने को मजबूर हो गया। दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, ठुमक ठुमक चलत रामचंद्र जी, बाजत पैजनियां, ऐसी लागी लगन… मीरा हो गई मगन, बोलो राम, बोलो राम राम राम जैसे भजनों पर श्रोता भावविभोर हो गए।

जलोटा ने करीब तीन घंटे के आयोजन में एक से बढक़र एक भजन सुनाए जिसने पूरे माहौल में समां बांध दिया। गौधाम में पहली बार अनूप जलोटा के इस आयोजन में भजनों को सुनने के लिए श्रोताओं को सैलाब उमड़ पड़ा।

इस भजन संध्या का आयोजन सब की सेवा रब की सेवा ट्रस्ट तथा संस्कार भारती पंचकूला की ओर से किया गया था। कार्यक्रम मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता रहे। उनके साथ पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, भाजपा नेता शाम लाल बंसल, समाजसेवी कैलाश मित्तल ने दीप प्रज्जवलित किया। आयोजन समिति के सदस्य संजय कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार सिंगला, सुनील सिंगला, मुकेश बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया।

संजय कुमार जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्याम बाबा का भंडारा वितरित किया गया। इस अवसर पर अरविनकेयर फाउंडेशन के संस्थापक अतुल गर्ग, रब की सेवा ट्रस्ट के महासचिव संजय कुमार जैन, चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, संगठन सचिव दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश बंसल, सचिव विनीत जैन, महिला मंडल नारी शक्ति की चेयरमैन रुपाली जैन, रमन सिंगला, राजेश बंसल, दीपक बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, अनिता बंसल, कार्यकारिणी सदस्य संस्कार भारती उत्तर क्षेत्र प्रमुख नवीन शर्मा, अध्यक्ष सुरेश गोयल, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल, सर्वप्रिय निर्मोही, सचिव सतीश अवस्थी, सह सचिव मयंक बिंदल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख दीपक गोयल, प्रचार प्रसार प्रमुख तरुण श्याम बजाज, मात्र शक्ति संयोजिका पूनम गोयल उपस्थित रहे। अनूप जलोटा ने कहा कि संगीत ही ईश्वर है, ईश्वर ही संगीत है। भजनों का दौर कभी समाप्त नहीं होगा। ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन भजन बच्चे, जवान भी गाते थे और बुढ़े भी गा रहे हैं। इसलिए कहता हूं कि भजन का दौर कभी खत्म नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button