कृषि में स्टार्ट अप की सर्वाधिक संभावनाएं : डॉ. राज नेहरू

फरीदाबाद, 22 दिसम्बर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि कृषि क्षेत्र भारत के आर्थिक विकास में सबसे ज्यादा वृद्धि दिला सकता है। स्टार्ट अप की सबसे ज्यादा संभावनाएं कृषि में हैं। विकसित भारत @2047 के आइडिया फॉर विजन में कृषि क्षेत्र बहुत कारगर है।
वह शनिवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को शिद्दत से याद किया। कुलपति डॉ. राज नेहरू और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि कृषि पर आधारित प्रोग्राम में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नौकरी करने की अपेक्षा उद्यमिता अपनानी चाहिए। विद्यार्थी मिल कर समूह बनाएं और नए स्टार्ट अप शुरू करें। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने कहा कि समस्याओं में ही स्टार्ट अप छिपा हुआ है। किसानों से संवाद करें और उनकी समस्याओं का अध्ययन कर नए आइडिया पर काम करें। कृषि और टेक्नोलोजी को इंटीगेट्र करना जरूरी है। विसकित भारत के लिए ऐसे ही नए आइडिया की आवश्यकता है।
कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों की गुणवत्ता बहुत अधिक है। विद्यार्थी इनकी मार्केटिंग करें। प्रोफेसर ज्योति राणा ने भी किसान दिवस पर विद्यार्थियों को विकसित भारत के लिए नए आइडिया पर काम करने का आह्वान किया।
You might also like